संगीत का कोई मज़हब, कोई ज़बान नहीं होती। 'रेडियोवाणी' ब्लॉग है लोकप्रियता से इतर कुछ अनमोल, बेमिसाल रचनाओं पर बातें करने का। बीते नौ बरस से जारी है 'रेडियोवाणी' का सफर।
Showing posts with label लोकगीत. Show all posts
Showing posts with label लोकगीत. Show all posts

Thursday, June 12, 2008

तू स्‍वपन गो फान्‍याचेम: गोआ का एक और गीत- हेमंत कुमार

रेडियोवाणी पर मैंने आपको अपनी एक पोस्‍ट में पिछले दिनों गोआ का एक गीत हेमंत कुमार की आवाज़ में सुनवाया था । कुछ गीत ऐसे होते हैं जिनके अर्थ ना भी समझ में आएं तब भी वो हमारे दिलों में उतर जाते हैं । आप सभी ने बताया कि धुन अच्‍छी लगी । हालांकि बोल समझ में नहीं आए । मेरे कुछ मित्र हैं जो कोंकण से हैं । कोशिश रहेगी कि उनसे इन गीतों का अनुवाद करवा दिया जाये । बहरहाल । हेमंत कुमार और हेलेन डी. क्रूज़ की आवाज़ें और इस बार फिर एक कोंकणी गीत ।

जो आपको बारिश के इस मौसम में गोआ ले जायेगा । दो वर्ष पहले हम बारिश में गोआ निकल लिये थे । तरंगित व्‍यक्ति हैं । कुछ भरोसा नहीं कब मन कर जाए और हम बारिश की पिनक में चल पड़ें गोआ की ओर ।

मुंबई से गोआ इतना नज़दीक है कि सात माले की हमारी इमारत की छत से दिखता है । सही कहा ना ।

तो चलिए फिलहाल छत से गोआ को देखते हैं और गोआइन गीत का आनंद लेते हैं । इस गाने के बोल मुझे कोंकणी संगीत को समर्पित एक ब्‍लॉग से मिल गए  । वो भी हाजिर हैं । एक बार फिर बता दें कि आवाज़ें हेमंत कुमार और हेलेन डी क्रूज़ की हैं ।

 Male: Thum swapon go faanthyaachem
Hyaa sobhith saunsaraanthlem
Thum ful go them baaginthlem
Kaadun maalunk chinthlem ||2||
Both: Kithlo sobhith tho saunsaar
Melaath thor thuzo saangaath
Udelim thaaraan thim molbaar
Uzwaad bhorlaa kaalzaanth ||2||
Female: Thum fudaaraacho divo
Thum gondo re kaalzaacho
Thum amar re prem aamcho
Kedinch visronk nozo ||2||
Both: Thond vaaren bhonvthim maarthaana
Fulaan modlo suvaad vaalthana
Kaalzaam dogainchim vengthaana
Thuje vine saunsaar naa ||2||
Male: Thum swapon go faanthyaachem
Hyaa sobhith saunsaraanthlem
Thum ful go them baaginthlem
Kaadun maalunk chinthlem
Kaadun maalunk chinthlem
Kaadun maalunk chinthlem..

READ MORE...

Monday, June 9, 2008

हेमंत कुमार की आवाज़ में गोआ का लोकगीत

कुछ दिनों पहले इंटरनेट की गलियों में घुमक्‍कड़ी करते हुए कुछ कोंकणी और गोआइन गीत मिल गये । जब हेमंत कुमार की आवाज़ सुनाई दी तो ज़रा आश्‍चर्य हुआ कि दादा ने कितनी भाषाओं में गाया है । फिर पीछे से रफ़ी साहब भी सुनाई दे गये एक गाने में । मुझे अच्‍छा लगा । तो लीजिए पेश है हेमंत कुमार की आवाज़ में एक गोआइन गीत ।

                       goa-folk-dance

ना तो मुझे इस गाने के बोल समझ आए और ना ही आशय । प्‍यार मुहब्‍बत का गाना लगता है । अरे कोई है गोआ में जो मदद करे ।

फिलहाल आपकी नज़र--जूलियाना ।।

READ MORE...

Sunday, October 28, 2007

कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया, कवन रंग ननदी-आईये रामकैलाश यादव को सुनें


रेडियोवाणी संगीत का मंच है ।
रेडियोवाणी पर लोकगीतों को ख़ास स्‍नेह की दृष्टि से देखा जाता रहा है । समय समय पर मैंने आपको कई लोकगीत सुनवाए हैं । और जैसे जैसे लोकगीत उपलब्‍ध होते जायेंगे रेडियोवाणी पर आप लगातार उन्‍हें सुन सकेंगे । आज जो लोकगीत सुनवाया जा रहा है वो अद्भुत है, मज़ेदार है । और सबसे अच्‍छी बात ये है कि ये हमें अपनी जड़ों की ओर लौटा ले जाता है । लगातार शहरी होते भारत में गांवों के ठेठपन की ओर लौटाता है ये लोकगीत । और इसीलिए ये लोकगीत हमारे मन के क़रीब है । राम कैलाश यादव मशहूर लोक-गायक हैं । संगीत नाटक अकादमी से सम्‍मानित हैं । और देश-दुनिया में उनके गाए लोकगीतों पर लोग बड़े मोहित रहते हैं । आईये हम भी आनंद लें रामकैलाश जी की आवाज़ का और इस लोकगीत की उंगली पक‍ड़ कर लौट जाएं अपने गांव-गलियों की ओर ।





बताईये कैसा लगा आपको ये लोकगीत सुनकर ।

Technorati tags:
रामकैलाश यादव , भोजपुरी लोकगीत , कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया , ram kailash yadav , kaun rang moongva kaun rang motiya ,

चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: रामकैलाश-यादव, भोजपुरी-लोकगीत, कौन-रंग-मुंगवा-कौन-रंग, ramkailash-yadav, kaun-rang-moongva-kaun-rang-motiya, ram-kailash-yadav, bhojpuri-lokgeet,

READ MORE...

Thursday, September 20, 2007

आईये सुनें उत्‍तरप्रदेश का लोकगीत--जुलम करे मुखड़े पे तिल काला काला



रेडियोवाणी पर लोकगीतों की एक अनियमित श्रृंखला चल रही है ।
पिछले रविवार को आपको सुनवाया था नियामत अली का गाया लोकगीत--पहने कुरता पे पतलून ।
और पता चला कि कई कई लोगों ने इसे सालों बाद सुना । यही तो त्रासदी है लोकगीत अचानक ग़ायब होते चले जा रहे हैं ।
मेरी कोशिश रहेगी कि हर इलाक़े के लोकगीत रेडियोवाणी पर शामिल किये जायें । अगर आप किसी लोकगीत की सिफारिश करना चाहते हैं तो कृपया
अता पता, फाईल वाईल भेजें । ताकि उसे भी रेडियोवाणी पर चढ़ाया जा सके । मैं बड़ी विकलता से कुछ बुंदेली लोकगीतों की तलाश में हूं । लेकिन
चूंकि बुंदेलखंड की ओर जाना हो नहीं रहा है और कोई ऐसा व्‍यक्ति नहीं है जो मुझे ये लोकगीत उपलब्‍ध करा सके । इसलिए यहां निवेदन करना पड़ रहा है ।
क्‍या कोई मुझे बुंदेली लोकगीत उपलब्‍ध करवाएगा । समीर भाई सुन रहे हो बड्डे । कछु करो आर, ऐंसई ने चलहे ।

बहरहाल आज मैं आपके लिए लेकर आया हूं एक और उत्‍तरप्रदेशी लोकगीत । शायद ये भी नियामत अली की आवाज़ है ।
आपकी सुविधा के लिए इसकी भी इबारत लिख दी गयी है ।

इबारत लिखने का सबसे बड़ा कारण है गुनगुनाने में मदद करना ।
मेरी पत्‍नी को भी इस इबारत से सुविधा हो जाती है, और वे इलाहाबाद के दिनों को याद करके ऐसे लोकगीत खूब गुनगुनाती हैं । आप भी गुनगुनाईये । और बताईये कैसा लगा ।






जुलम करे मुखड़े पे तिल काला
ना देखे अंधेरा ना देखे उजाला ।।
जब से देखी सूरतिया प्‍यारी
जियरा पे चलत है मोरे चलत है आरी
हाथ ना आवे मोरे गोरी
लाख जतन कर डाला ।। जुलम करे ।।
गली गली ये शोर मचा है
धरती पर एक चांद उगा है
जिसको देखा उसी को पाया
है तेरा ही मतवाला ।। जुलम करे ।।
सधवों ने छोड़ी सधुवाई
ठकुरन ने छोड़ी ठकुराई
तुमरी जुल्‍मी सूरतिया के कारण
छैलन मां चले तीर भाला ।। जुलम करे ।।
दांव पे लागी है महल अटारी
कहीं के भाग में हो तुम प्‍यारी
अबही से तोरी चाह मां गोरी
कितनों का निकला दीवारा ।। जुलम करे ।।










रेडियोवाणी पर लोकगीतों का अनियमित सिलसिला जारी रहेगा । और हां रेडियोवाणी पर एक विजेट बांयी ओर लगा है । जो संदेसों और फरमाईशों के लिए है, आप इसका उपयोग कर सकते हैं ।


Technorati tags:
“जुलम करे मुखड़े पे तिल काला काला ” ,
“उत्तरप्रदेश के लोकगीत” ,
”नियामत अली” ,
”julam kare mukhede pe til kala kala” ,
”uttar pradesh ke lokgeet” ,
”folk songs” ,

चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: जुलम-करे-मुखड़े-पे-तिल-काला-काला, उत्‍तरप्रदेश-के-लोकगीत, नियामत-अली,



इस श्रृंखला के अन्‍य लेख--
1. पहने कुरता पे पतलून आधा फागुन आधा जून

2.अंजन की सीटी में म्‍हारो मन डोले

READ MORE...

Sunday, September 16, 2007

पहने कुरता पर पतलून, आधा फागुन आधा जून—आईये सुना जाए उत्तरप्रदेश का ये लोकगीत


बहुत दिनों से बहुत सारे लोकगीत सुनवाने की तमन्ना दिल में हिलोरें ले रही थी । और लग रहा था कि अपने ख़ज़ाने के उन अनमोल लोकगीतों को आप तक पहुंचवाया जाये, जो हैं तो कमाल के, लेकिन आजकल कहीं मिलते नहीं । कोशिश है कि आगे भी ये सिलसिला जारी रहे । पर आज मैं आपको उत्तरप्रदेश का वो लोकगीत सुनवा रहा हूं जो काफी लोकप्रिय रहा है । इसकी पंक्तियां जुमले के तौर पर इस्तेमाल की जाती रही हैं । जहां तक मुझे याद आता है ये नियामत अली की आवाज़ है । लेकिन पक्की तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है । अगर आप इस गायक को पहचानते हैं तो कृपया बताएं । तो सुनिए उत्तरप्रदेश का लोकगीत--




पहने कुरता पर पतलून आधा फागुन आधा जून
लुंगी आई अपने देस, कितनऊ धरे फकीरी भेस
धोती पहुंच गई रंगून, आधा फागुन आधा जून ।।
बाहर फैशन खूब बनावें, हरदम फिल्मी राग सुनावें
मन में बजे गिरामोफून, आधा फागुन आधा जून ।।
घर में चादर है ना लोई, बाबा ना देखे हरदोई
बेटवा चले हैं देहरादून, आधा फागुन आधा जून ।।
बाबा सूखी रोटी खावें, बेटवा अंडा खूब उड़ायें
अम्मां खायें आलू भून,आधा फागुन आधा जून ।।
पहने कुरता पर पतलून आधा फागुन आधा जून ।।



पहने-कुरता-पर-पतलून, नियामत-अली, उत्तरप्रदेश-का-लोकगीत,
Technorati tags:
,
,
,
,
,
,

इस श्रृंखला के अन्‍य लेख--
अंजन की सीटी में म्‍हारे मन डोले

READ MORE...
Blog Widget by LinkWithin
.

  © Blogger templates Psi by Ourblogtemplates.com 2008 यूनुस ख़ान द्वारा संशोधित और परिवर्तित

Back to TOP