यार जुलाहे : गुलज़ार की नज़्म के दो रूप ।
'रेडियोवाणी' पर मैंने पहले भी गुलज़ार, विशाल भारद्वाज और सुरेश वाडकर के अलबम 'बूढ़े पहाड़ों पर' की चर्चा की थी । लेकिन तब 'सुनवाने' की उन तकनीकों का ज्ञान नहीं था, जिनका प्रयोग अब 'रेडियोवाणी' पर अब किया जाता है । बहरहाल पिछले कुछ दिनों से भूपिंदर-मिताली और गुलज़ार का अलबम 'चांद परोसा है' सुन रहा था, इसमें मुझे एक ऐसा गीत मिला जिसे 'बूढ़े पहाड़ों पर' में शामिल किया गया है । लेकिन दोनों ही प्रस्तुतियों में बहुत बड़ा फ़र्क़ है । इसलिए आज 'रेडियोवाणी' पर हम एक शायर की एक ही रचना की दो प्रस्तुतियों से होकर गुज़रेंगे और ये भी पहचानेंगे कि जब दो कलाकार अपने अलग-अलग तरीक़े से किसी रचना को गाते हैं तो उसका रूप कैसे बदल जाता है ।
'बूढ़े पहाड़ों पर' हमारे कॉलेज के दिनों का अलबम है, और कैसेट की शक्ल में अभी-भी हमारे संग्रह का हिस्सा है । अपनी बनावट और रचनात्मकता में ये अलबम उन बहुत थोड़े नॉन-फिल्म-अलबमों की लिस्ट का हिस्सा बनता है, जो एकदम संपूर्ण हैं । जिनमें कोई भी कोर-कसर बाक़ी नहीं रखी गयी है । सुरेश वाडकर का गाया ये गीत सुनिए, जिसमें विशाल भारद्वाज ने इस बात का ख्याल रखा है कि जज़्बात एकदम से तरल ना हो जाएं । उनका गाढ़ापन बचा रहे ।
album:Boodhe pahadon par
song: Yaar julahe.
singer:Suresh Wadkar
lyrics:Gulzar.
यही गीत जब 'चांद परोसा है' में भूपिंदर गाते हैं तो पूरी आधुनिकता के साथ गाते हैं । भूपी ने इस गाने को थोड़ा 'लाउड' रखा है ।
album: Chand parosa hai.
singer: Bhupinder singh.
lyrics:Gulzar.
मुझे तो ये दोनों संस्करण दिलचस्प लगते हैं । चूंकि सुरेश वाडकर वाला गीत एक अरसे से सुनते आ रहे हैं इसलिए उससे ज्यादा अनुराग हो गया है । वैसे आपको बता दें कि 'बूढ़े पहाड़ों पर' आप यहां सुन भी सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं । ये याद रखिएगा कि यहां इस अलबम की टैगिंग ग़लत की गयी है । दरअसल ये सुरेश वाडकर, गुलज़ार और विशाल भारद्वाज का अलबम है । ना कि जगजीत सिंह का ।
READ MORE...

| यार जुलाहे यार जुलाहे मुझको भी तरकीब सिखा कोई अकसर तुझको देखा है कि ताना बुनते जब कोई तागा टूट गया तो और सिरा कोई जोड़के उसमें आगे बुनने लगते हो तेरे इस ताने में लेकिन एक भी गांठ भी रहे बुनकर की देख नहीं सकता है कोई .............................................................................. (यहां आकर गाने की गति बदल जाती है और गाना बेहद मार्मिक हो जाता है ) मैंने तो एक बार बुना था एक ही रिश्ता लेकिन उसकी सारी गिरहें साफ़ नज़र आती हैं यार । |
यही गीत जब 'चांद परोसा है' में भूपिंदर गाते हैं तो पूरी आधुनिकता के साथ गाते हैं । भूपी ने इस गाने को थोड़ा 'लाउड' रखा है ।
album: Chand parosa hai.
singer: Bhupinder singh.
lyrics:Gulzar.
| मुझको भी हां, मुझको भी हां, मुझको भी तरकीब सिखा दे यार मेरे यार जुलाहे अकसर तुझको देखा है कि ताना बुनते जब कोई तागा टूट गया या खत्म हुआ फिर से बांध के, और सिरा कोई जोड़के उसमें आगे बुनने लगते हो । तेरे उस ताने में लेकिन एक भी गांठ भी रहे बुनकर की देख नहीं सकता है कोई । ...................................................................... (यहां भूपिंदर भी अपने स्वर को उदास कर देते हैं, पर इन पंक्तियों के बाद गाना फिर से अपनी 'मस्ती' पर पहुंच जाता है ।) मैंने तो एक बार बुना था एक ही रिश्ता लेकिन उसकी सारी गिरहें साफ़ नज़र आती हैं । |