साल भर पहले आज ही हुए थे धमाके मुंबई की ट्रेनों में
आज से ठीक एक साल पहले ग्यारह जुलाई को मुंबई की लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिनमें कई मासूम लोगों की असमय मृत्यु हो गयी ।
रेडियोवाणी पर उन लोगों को श्रद्धांजली दे रहे हैं, जिनकी मौत उस काले दिन हुई थी ।
हम मुंबई के उस जज़्बे को भी सलाम करते हैं, जिसकी बिना पर इस शहर ने सब कुछ भुला कर नई शुरूआत की ।
आज भी लोकल ट्रेनों में उतनी ही भीड़ है । हालांकि ये जनता की मजबूरी है । उसके सामने कोई और रास्ता नहीं ।
विनम्र श्रद्धांजली ।
ये उन धमाकों के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हैं ।

इस चिट्ठे के धीनगाना प्लेयर पर आज कुछ प्रार्थनाएं एवं भजन लगाये गये हैं ।
READ MORE...
