संगीत का कोई मज़हब, कोई ज़बान नहीं होती। 'रेडियोवाणी' ब्लॉग है लोकप्रियता से इतर कुछ अनमोल, बेमिसाल रचनाओं पर बातें करने का। बीते नौ बरस से जारी है 'रेडियोवाणी' का सफर।
Showing posts with label मैं जहां रहूं. Show all posts
Showing posts with label मैं जहां रहूं. Show all posts

Sunday, June 15, 2008

मैं जहां रहूं, मैं कहीं भी रहूं-राहत फतेह अली ख़ां ।।

आमतौर पर रेडियोवाणी में नए गाने कम सुनवाए जाते हैं ।
लेकिन आज मैं एक ऐसा गीत लेकर आया हूं जो पिछले कई महीनों से rahatलगातार सुनता रहा हूं । और जो दिल को एक अजीब-सा सुकून देता रहा है  । अचरज की बात ये है कि ये 'नमस्‍ते लंदन' फिल्‍म का गीत है । जो आई और भुला भी दी गयी । पर राहत फतेह अली खां और कृष्‍णा की आवाज़ों में जावेद अख्‍तर का ये नग़मा काफी कुछ सूफि़याना अंदाज़ का गाना है । इसमें एक अजीब-सी विकलता है ।
गायकी अंग में ये गाना बेहतर है । लेखन में ठीक ठाक है । पर जहां तक संगीत की बात है तो आमतौर पर हम हिमेश रेशमिया से इस तरह के गाने बनाने की उम्‍मीद कम ही करते हैं ।
तो सुनिए ये विकल गाना और बताईये कैसा लगा ।


मैं जहां रहूं, मैं कहीं भी हूं, तेरी याद साथ है ।
किसी से कहूं कि न कहूं ये जो दिल की बात है ।।
कहने को साथ अपने इक दुनिया चलती है
पर चुपके से इस दिल में तन्‍हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है ।
कहीं तो दिल में यादों की इक सूली गड़ जाती है
कहीं हरेक तस्‍वीर बहुत ही धुंधली पड़ जाती है
कोई नयी दुनिया के नये रंगों में खुश रहता है
कोई सब कुछ पाके भी ये मन ही मन कहता है ।
कहने को साथ अपने इक दुनिया चलती है
पर चुपके से इस दिल में तन्‍हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है ।
कहीं तो बीते कल की यादें दिल में उतर जाती हैं ।
कहीं जो धागे टूटे तो मालाएं बिखर जाती हैं
कोई दिल में जगह नई बातों के लिए रखता है 
कोई अपनी पलकों पर यादों के दिये रखता है
कहने को साथ अपने इक दुनिया चलती है
पर चुपके से इस दिल में तन्‍हाई पलती है
बस याद साथ है, तेरी याद साथ है ।

READ MORE...
Blog Widget by LinkWithin
.

  © Blogger templates Psi by Ourblogtemplates.com 2008 यूनुस ख़ान द्वारा संशोधित और परिवर्तित

Back to TOP