संगीत का कोई मज़हब, कोई ज़बान नहीं होती। 'रेडियोवाणी' ब्लॉग है लोकप्रियता से इतर कुछ अनमोल, बेमिसाल रचनाओं पर बातें करने का। बीते नौ बरस से जारी है 'रेडियोवाणी' का सफर।
Showing posts with label बांगला गीत. Show all posts
Showing posts with label बांगला गीत. Show all posts

Saturday, August 11, 2007

सुनिए--एकला चोलो रे और किशोर कुमार का एक बांगला गीत


पता नहीं क्‍यूं मुझे बांगला भाषा से बड़ा प्रेम है । इसी प्रेम के तहत कॉलेज के ज़माने में भारतीय क्षेत्रीय भाषा संस्‍थान से मैंने बांगला का पत्राचार कोर्स भी किया था । लिखना पढ़ना सीख ही लिया था किसी तरह । हांलांकि आज ज्‍यादातर भूल गया है, पर बांगला सीखकर बांगला साहित्‍य पढ़ने की तमन्‍ना अधूरी रह गयी है । शायद कभी पूरी कर सकूं ।

इसी बांगला प्रेम के तहत मैं ना केवल बांगला फिल्‍में खोज खोजकर देखता हूं बल्कि बांगला गीत भी सुनता हूं । मेरे पास किशोर कुमार के गाये बांगला गीतों का छोटा-मोटा संग्रह भी है । और पंकज मलिक के स्‍वर में महिषासुर मर्दिनी भी । शायद आप जानते हों कि पंकज मलिक ‘दुर्गापूजा’ के दिनों में कलकत्‍ता रेडियो से ‘महिषासुरमर्दि‍नी’ प्रस्‍तुत करते थे जिसे एच एम वी ने रिकॉर्ड और सी डी की शक्‍ल में बाज़ार में उतारा है ।

ख़ैर आज अचानक मुझे ‘एकला चलो रे’ मिल गया । तो आईये इसे सुनें और अकेले चलने, चलते रहने की ऊर्जा से भर-भर जाएं ।

Get this widget | Share | Track details




इस गाने के बाद अब इच्‍छा ये भी हो रही है कि किशोर कुमार की आवाज़ में आपको एक बांगला फिल्‍मी गीत सुनवा दिया जाये । ये हिंदी के एक मशहूर गाने का बांगला संस्‍करण है और जानबूझकर सुनवा रहा हूं ताकि भाषाई सीमाओं के बावजूद आपको इसका आनंद आ पाये । आप इसे सुनेंगे बांगला में लेकिन मन में आयेंगे हिंदी बोल ।
यही तो है इस धुन का जादू---सुनिए

Get this widget | Share | Track details




READ MORE...
Blog Widget by LinkWithin
.

  © Blogger templates Psi by Ourblogtemplates.com 2008 यूनुस ख़ान द्वारा संशोधित और परिवर्तित

Back to TOP