अब देखिए ना 'दूर का राही' फिल्म का जो गीत आज मैं लेकर आया हूं, वो उस समय आपको बहुत ही अच्छा लगेगा जब आप किसी सफर पर निकले हों और ये सफर ट्रेन से हो रहा हो । और आपको खिड़की वाली सीट मिली
ऐसी यायावरी का गीत है ये । आईये सुना जाए । लेकिन पहले ये भी बता देना मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं कि ये गीत सन 1971 में आई फिल्म 'दूर का राही' का है । शैलेंद्र ने इसे लिखा है । संगीत किशोर कुमार का है । इस गाने के ख़ामोश साज़ों और विकल कोरस पर आपको ख़ास ध्यान देना है । मुझे ऐसे विकल कोरस खास तौर पर पसंद हैं । और वो भी हेमंत दा की आवाज़ के पीछे । जल्दी ही हेमंत दा का एक तूफानी गीत लेकर आऊंगा जिसमें कोरस का बेक़रार खेल है ।
चलती चली जाए जीवन की डगर
मंजि़ल की उसे कुछ भी ना ख़बर
फिर भी चला जाए दूर का राही ।।
मुड़ के ना देखे, कुछ भी ना बोले
भेद अपने दिल का राही ना खोले
आया कहां से, किस देश का है
कोई ना जाने, क्या ढूंढता है
मंजिल की उसे कुछ भी ख़बर
फिर भी चला जाए दूर का राही ।।
झलके ना कुछ भी, आशा-निराशा
क्या कोई समझे, नैनों की भाषा
चेहरा कि जैसे, कोई सफ़ा है * सफा: पन्ना
किस्मत ने जिस पर कुछ ना लिखा है
मंजिल की उसे कुछ भी ख़बर
फिर भी चला जाए दूर का राही ।।
अगर इस गाने ने आपको यायावरी पर मजबूर किया है, तो बहुत अच्छा है । अगर इस गाने ने आपको व्यस्तताओं से समय निकाल कर छोटा सा पिकनिक मनाने को कहा है तो भी अच्छा है ।
यूनुस भाई
ReplyDeleteसुबह सुबह हेमंत दा का ये लाजवाब गीत सुनवा कर दिन की क्या शानदार शुरुआत करवा दी है आप ने. शुक्रिया कहते जबान नहीं थकती. शुक्रिया...शुक्रिया...शुक्रिया..
नीरज
bahut hi sundar geet hai..
ReplyDelete[by the way rafi/kishore ke clone singers bahut hain--hemant kumar ka koi clone singer suna nahin abhi tak.]
यायावरी? इसने तो मुझे चुपचाप सोचने का मसाला दे दिया। कह सकते हो मानसिक यायावरी करने का।
ReplyDeleteइस गीत का क्या कहना। दूर का राही के सभी गीत बहुत प्यारे हैं। मेरी कैसट लायब्रेरी के आरम्भिक नगीना।
ReplyDeleteक्या शब्द चित्र खींचा है हम तो रेल यात्रा भी कर आए
ReplyDeletejaaney kya baat hai..lifelogger ki koi bhi post sun nahi paa rahi huun aaj :[
ReplyDeleteलाजवाब गाना.
ReplyDeleteपारूल कई लोगों की शिकायत थी इसलिए लाईफलॉगर से हटाकर नये प्लेयर पर गीत डाल दिया है । आशा है आप सुन पायेंगी ।
ReplyDelete